धर्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बनी ये चीजें चमका सकती है आपकी किस्मत…

नई दिल्ली। प्राचीन काल से ही मिट्‌टी के बर्तनों का उपयोग घरेलू कार्यों में किया जाता रहा है। लोग खाना खाने से लेकर पानी पीने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। लेकिन बदलते समय के साथ इसका स्थान धातु और प्लास्टिक से बनें बर्तनों ने ले ली है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मिट्‌टी के बर्तनों के उपयोग करने से आपका भाग्योदय हो सकता है।

  1. मिट्टी का घड़ा- वर्तमान समय में मिट्टी के घड़े के जगह फ्रिज ने ले ली है। मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लाभकारी माना जाता है। इसी के साथ मिट्टी का घड़ा आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रहे कि घड़े में हमेशा पानी भरा रहे। कहते हैं कि ऐसा करने से नेगेटिविटी का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  2. मिट्टी से बनी प्रतिमाएं- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। ऐसे में इस दिशा में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखना शुभ माना जाता है। इन दोनों दिशाओं में सजावट के लिए मिट्टी की बनी कलाकृतियां रखी जा सकती हैं। कहा जाता है कि घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी प्रतिमाएं रखनी चाहिए।
  3. मिट्टी के दीपक- आमतौर पर लोग पूजा घर पर धातु से बने दीपक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बने दीपक जलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर आती है।
Back to top button