Uncategorized

भूत का साया उतारने के बहाने 16 साल की लड़की से जंगल में रातभर किया रेप, मां-पुजारी और सहयोगी गिरफ्तार …

मुंबई । महाराष्ट्र के ठाणे से बलात्कार का एक मामला सामने आया जिसमें एक पुजारी ने 16 साल की लड़की से भूत का साया उतारने के बहाने रात भर रेप किया। लड़की दर्द से चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद को कोई भी नहीं आया और ना ही उस पुजारी का दिल पसीजा। जब लड़की की मां ने कथित तौर पर अपराध करने में पुजारी की मदद की जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी द्वारा नारपोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला के एक परिचित को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल लड़की की गर्दन में कई दिनों से दर्द रहता था जिसके बाद लड़की की मां उसे पुजारी के पास ले गई. पुजारी ने कहा कि इस लड़की के ऊपर इसके मृत चाचा का साया है. लड़की के ऊपर से भूत का साया भगाने के बहाने वह लड़की को जंगल में ले गया।

लड़की की मां और उसकी एक जानने वाली महिला ने लड़की को जंगल तक ले जाने में मदद की। जंगल में ले जाकर पुजारी ने लड़की के साथ रात भर रेप किया। लड़की दर्द से चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसकी मदद को कोई भी नहीं आया। वह जंगल में रेप के दौरान कई बार बेहोश होकर गिरी, लेकिन कथित पुजारी को बच्ची पर जरा भी तरस नहीं आया। पुलिस ने बताया कि उन पर भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम की रोकथाम और उन्मूलन के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Back to top button