मध्य प्रदेश
2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मिलेगी पुरानी पेंशन: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की बड़ी घोषणा ….
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। इस बात की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया। गौरतलब है कि इससे पहले दो अन्य कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा हो चुकी है।