नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के 42 कर्मचारी पॉजिटिव, कल यूपी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई थी बड़ी बैठक, संक्रमण फैलने का अंदेशा …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के 42 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे हड़कंप मच गया है। कल ही मुख्यालय में बड़ी बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति बनाई गई है और कार्यकर्ताओं को पार्टी का प्रचार करने के लिए उत्तर प्रदेश में कोने – कोने में भेजा गया है। लोगों को अब डर सता रहा है कि कहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी का प्रचार करने के बजाय अनजाने में कोरोना का संक्रमण न फैला दें। ऐसा होने की प्रबल आशंका होने के कारण अब लोग भाजपा के कार्यकर्ताओं से दूरी बना रहे हैं।

भारत में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी ने दिल्ली स्थिति सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक दस्तक दे दिया है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सामूहिक परीक्षण किया गया, जिससें 42 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए।

सूत्रों ने कहा कि संक्रमित लोगों में कई कर्मचारी हैं। इन सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि मध्य दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भाजपा मुख्यालय को बाद में पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।

भाजपा ने एक नया प्रोटोकॉल शुरू किया है। किसी भी बड़ी बैठक से पहले दिल्ली में उनके मुख्यालय के सभी कर्मचारियों का COVID-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा।

सूत्र ने एक अनाम भाजपा अधिकारी के हवाले से बताया, “केवल कार्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों में लगे लोग ही मुख्यालय में आ रहे हैं।”

आपको बता दें कि कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई थी। दूसरे दौर की बैठक आज होगी।

इससे पहले सोमवार को भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था, “शुरुआती लक्षणों को देखने के बाद मैंने खुद को COVID पॉजिटिव पाया। मैं अब ठीक महसूस कर रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह पर, मैंने खुद को अलग कर लिया है। वे सभी जो पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अपना परीक्षण करवा लें।”

आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना से संक्रमित हैं।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश में पार्टी के मामलों के प्रभारी भाजपा के शीर्ष नेता राधामोहन सिंह कोरोना संक्रमित हुए हैं। सोमवार रात लखनऊ में पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक में वो शामिल हुए थे। इस बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

राधा मोहन सिंह नो खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। वहीं, स्वतंत्र देव सिंह ने 10 फरवरी से शुरू होने वाले सात चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह भाजपा के घर-घर प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया।

Back to top button