Uncategorized

झरना माथुर के नेतृत्व में 22 महिलाएं आम आदमी पार्टी में शामिल …

देहरादून। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में जमीन तलाशने में जुटी है। दिल्ली से वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार उत्तराखंड के दौरे पर हैं और अलग अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ रहे हैं। इसी के तहत लेखिका व समाज सेविका झरना माथुर के निवास पर आम आदमी पार्टी की बैठक हुई जिसमें प्रमुख 22 महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दी गई।

जिन प्रमुख लोगों को सदस्यता दी गई उसमें झरना माथुर के अलावा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपमा अग्रवाल प्रदेश सचिव सीमा कश्यप, आरती राणा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रेणू कटारिया प्रमुख हैं। इस अवसर पर विशाल चौधरी, डा. अंसारी, मुकुल बिरला, विशाल शर्मा, रविंद्र भंडारी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

Back to top button