मध्य प्रदेश

लगातार दूसरे दिन मिले कोरोना के 21 मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या 181 तक पहुंची…

भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन 21 पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा केस इंदौर से 10 आए हैं। यहां लगातार दो दिन से 8 मरीज मिल रहे थे। भोपाल में 6 पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 3 पॉजिटिव आए हैं। तीनों नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर गए थे। ग्वालियर में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पति नोएडा की कंपनी में जॉब करता है। नोएडा से लौटा है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 181 पहुंच गई है।

प्रदेश में 30 दिन में 489 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 201 और इंदौर में 181 केस हैं। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। इनमें 28 होम आइसोलेशन में और 34 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 7 लाख 93 हजार 467 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 16 मरीज ठीक हुए। करीब 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दो दिन से लगातार 8 मरीज आ रहे थे। दिसंबर के 17 दिन में 109 मिल चुके हैं। ठीक होने पर शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।अब एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हो गई है। 1 साल से 16 साल उम्र के 15 बच्चे भी पॉजिटिव आए। 10 ठीक हो चुके हैं। 5 अभी एडमिट हैं। सभी एसिम्प्टोमैटिक हैं

सागर जिले में 3 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। तीनों मरीज नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर गए थे। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के माइक्रोबायोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. सुमित रावत ने बताया कि देवरी क्षेत्र निवासी 2 पुरुष और एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें देवरी निवासी 60 साल व 55 साल के पुरुष और 50 साल की महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों मरीजों को भोपाल में आइसोलेट किया गया है।

Back to top button