Uncategorized

डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की हुई मौत, वेंटिलेटर पर थे कई मरीज…

अहमदनगर। अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिससे 10 लोगों की जान चली गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे।

आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। जिस दौरान यह आग लगी, उस समय ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी है, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है।

आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह असफल रहा। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू करने का प्रयास आखिरी चरण में है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Back to top button